फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी, घर से कचहरी के लिए निकला था मृतक

Wed, 04 Mar 2020 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भाजपा नेता का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर निवासी हरिशंकर पांडे (30) पुत्र राम प्रकाश पांडे भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। मंगलवार को वह घर से हरदोई कचहरी जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग 5:30 बजे उनका शव हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बांधा पुलिया के निकट पड़ा मिला। गश्त पर निकले बेनीगंज कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने शव पड़ा देखा तो तलाशी कराई। 

जेब में निकले कागज में हुसेपुर का उल्लेख होने पर उन्होंने गांव निवासी भाजपा नेता शिवम पांडे को फोन किया। मौके पर पहुंचकर लोगों ने शिनाख्त हरिशंकर पांडे के रूप में की। प्रथम दृष्टया दुर्घटना में मौत की बात कही जा रही है। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें