फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान भी मजबूत करेगा बृहस्पति सॉफ्टवेयर, जानिए इसके बारे में

Mon, 12 Nov 2018 02:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- आईआईटी वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर किया एलान
- मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर रविवार को आईआईटी कानपुर में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। इस दौरान इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. वाईएन सिंह ने इंस्टीट्यूट में तैयार किए गए बृहस्पति लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में बताया।
विज्ञापन


कहा कि यह ऐसा सॉफ्टवेयर है जो छात्रों के साथ शिक्षकों को भी कई कोर्सों की ऑनलाइन पढ़ाई कराता है। शिक्षकों की टीचिंग क्वालिटी बेहतर करने के लिए ट्रेनिंग देता है। उन्होंने बताया कि अब इस सॉफ्टवेयर के जरिए छात्र अपनी सामान्य ज्ञान की समझ को भी बढ़ा सकते हैं। सॉफ्टवेयर में क्विज का नया विकल्प दिया गया है। इसके अलावा परीक्षाओं के मार्किंग सिस्टम, नंबर अपलोड करते, छात्रों को स्कूल असाइनमेंट देने आदि की सुविधा भी दी जा चुकी है। इस सुविधा का कोई भी स्कूल या कॉलेज मुफ्त में लाभ ले सकते हैं। प्रो. सिंह ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान प्रो. जे राम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें