कानपुर के रेड जोन क्षेत्र कर्नलगंज के कोरोना संक्रमित कारोबारी के परिवार में संक्रमण की चेन उजागर हो रही है। कारोबारी की सोमवार को मौत हो गई थी। उनके परिवार की तीसरी महिला में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर के हैलट अस्पताल का नजारा
- फोटो : amar ujala
इसके पहले उन्हीं के परिवार की एक लड़की और एक महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। इस तरह शहर में अब तक कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। इनमें ठीक होने वाले एनआरआई सिटी के रोगी के अलावा बाकी सभी संक्रमित प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जमात से संबंधित हैं।
विज्ञापन
3 of 5
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 माइक्रो बायोलॉजी लैब ने शुक्रवार को कोरोना की तीन पॉजिटिव रिपोर्ट दीं। इनमें एक महिला और एक लड़की को पहले ही कोरोना की पुष्टि हो चुकी थी।
4 of 5
कानपुर के हैलट में हुई थी कोरोना संक्रमित की मौत
- फोटो : amar ujala
एसजीपीजीआई के बाद उनका सैंपल मेडिकल कॉलेज की कोविड-19 लैब को भी भेजा गया था जिसमें दोबारा पुष्टि हुई। ये दोनों पहले से ही कोरोना संक्रमित लोगों की गणना में शामिल हैं। एक नई 50 वर्षीय कोरोना रोगी मिली हैं।
यह महिला कर्नलगंज के कोरोना संक्रमित कारोबारी के परिवार की सदस्य है। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव महिला को हैलट के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। उपचार शुरू किया जाएगा।