उत्तर प्रदेश के कन्नौज के बहादुरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगाें में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद गांव को सील कर आसपास के 34 गांवों के लोगों के घर से निकलने पर रोक लगा दी गई है। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की 74 टीमों के साथ सफाई कर्मियों की 16 टीमों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
कन्नौज में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव सील
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह एसडीएम गौरव शुक्ला और सीओ शिवकुमार थापा पुलिस बल के साथ बहादुरपुर गांव पहुंचे। इसके बाद डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद भी पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। गांव के प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी परचून की दुकान लगवाई गई। सब्जी और फल की एक-एक ठेली को गांव में जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
3 of 6
लोगों ने ऐसे बल्ली लगाकर सील कर लीं अपनी गलियां
- फोटो : amar ujala
अधिकारियों ने गांव में लाउडस्पीकर से घरों में रहने के निर्देश दिए हैं। आसपास के 34 गांवों समेत असालताबाद के मजरे बहादुरपुर को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर नोडल अधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है। अल्हनापुर तिराहे पर सहायक चकबंदी अधिकारी छिबरामऊ को लगाया गया है। विशुनगढ़ से पप्पू यादव के भट्ठे से जाने वाले मार्ग, चक्की कारखाने से यात्री प्रतीक्षालय के सामने और बनवारी बखरिया होते हुए चतुरीपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम और एसपी ने पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से मुलाकात कर कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की।
4 of 6
गांव सील होने के बाद जानकारी देता गांव का युवक
- फोटो : amar ujala
सौरिख पुलिस ने सील की सीमा
सौरिख में पुलिस ने विशुनगढ़ और सौरिख थाने की सीमा को सील कर दिया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सौरिख-विशुनगढ़ की सीमा से सटे बेहटा गांव के पास ईशन नदी पुल पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले लोगों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाते हुए बैरियर से सीमा को सील कर दिया। यहां पर छाया न होने से पुलिस कर्मियों के लिए टेंट लगवाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
गांव वालों को जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारी
- फोटो : amar ujala
संक्रमित मरीजों का सैंपल लेने वाला एलटी लापता
कन्नौज के बहादुरपुर गांव के सौदान सिंह, इनकी पत्नी और दो बेटों के 13 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। बुधवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलने के बाद सैंपल लेने वाला लैब टेकभनीशियन लापता हो गया। गुरुवार सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने के बाद साथियों ने फोन लगाया तो नंबर बंद मिला। सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि एलटी अपने घर कपड़े लेने गया है। आने के बाद कोरोना जांच कराई जाएगी।
कोविड-19 हास्पिटल में पांच मरीजों का चल रहा इलाज
कन्नौज के तिर्वा सीएचसी में बनाए गए कोविड-19 डेडिकेटेड एल-वन हास्पिटल में मौजूदा समय पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें एक औरैया और चार मरीज विशुनगढ़ के बहादुरपुर गांव के एक परिवार के हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि पांच की हालत स्थिर है। सभी का बेहतर ढंग से इलाज चल रहा है।