ये था पूरा मामला
बालाजी मंदिर से पांच दिन पहले चोर बेशकीमती 16 मूर्तियां ले गए। महंत ने दी तहरीर में बताया था कि करीब तीन सौ वर्ष पुरानी अतिप्राचीन मूर्तियां चोरी हुई हैं। इसमें एक मूर्ति अष्टधातु की, तीन मूर्तियां तांबे की, चार मूर्तियां पीतल, छह मूर्तियां राधा कृष्ण और छह मूर्तियां शालिग्राम की थी। ये चांदी के गहने पहने थे। इस मामल में पुलिस ने चार संदिग्धों को उठाया था। लेकिन नटकीय ढ़ग से चोरों ने मूर्तियां लौटा दीं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।