Kanpur News: मॉल प्रशासन का कहना था कि दो युवकों ने आधे घंटे फिल्म देखने के बाद एसी में दिक्कत की बात कही। पीवीआर टीम ने रुपये भी वापस कर दिए, लेकिन रुपये लेने के बाद वह फिर से फिल्म देखने की जिद करने लगे।
कानपुर में दक्षिण स्थित साउथ एक्स मॉल में गदर-2 फिल्म देख रहे युवकों ने एसी खराब होने का हवाला देकर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बाद भी सिनेप्लेक्स संचालकों ने एसी ठीक नहीं कराया। रिफंड की मांग भी पूरी नहीं की गई।
विज्ञापन
जब काफी देर तक एसी ठीक नहीं हुआ, तो गर्मी के कारण दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर उनकी बाउंसरों से बहस हो गई और देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बाउंसरों ने कई दर्शकों की पिटाई की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मॉल प्रशासन का कहना था कि दो युवकों ने आधे घंटे फिल्म देखने के बाद एसी में दिक्कत की बात कही। पीवीआर टीम ने रुपये भी वापस कर दिए, लेकिन रुपये लेने के बाद वह फिर से फिल्म देखने की जिद करने लगे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।