फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का मामला: साहित्य छपवाने और फंडिंग का ठेका लेता था अफसर का करीबी, बड़ा खुलासा होने की आशंका

Thu, 30 Sep 2021 01:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शिकायतकर्ता ने बताया कि मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने बिहार में दो मदरसे बनवाए हैं। मंडलायुक्त के पद पर रहते हुए इफ्तिखारुद्दीन ने शहर से सोलर पैनल बिहार भिजवाए थे। जो मदरसों में लगाए गए थे। इसमें इस बिचौलिये की भी भूमिका रही।
विज्ञापन
मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन,आईएएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन जो साहित्य लोगों को बांटते थे उसको छपवाने और उसके खर्च का पूरा ठेका उनका एक करीबी लेता था। ये करीबी आज भी अफसरों की लॉबी में सक्रिय है। ये सरकारी नौकर नहीं है लेकिन मंडलायुक्त कार्यालय में उसका हस्तक्षेप काफी अधिक है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ये भी एसआईटी की रडार पर है। जांच जब आगे बढ़ेगी तो इससे भी पूछताछ होगी। जिससे पता चल सकेगा कि आखिर ये साहित्य कहां, किसके पास से छपवाता था। इसका भुगतान कौन करता था। आईएएस मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन धार्मिक प्रचार के लिए दो किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।

उसकी प्रिंटिंग का खर्च आईएएस का करीबी उठाता था। ये शख्स काफी समय से कमिश्नर कार्यालय व आवास में सक्रिय है। एक बड़े पद की जिम्मेदारी भी उसको सौंपी जा चुकी है। वह कुछ न होकर भी बहुत कुछ है क्योंकि उस पर अफसरों का हाथ है। सूत्रों का कहना है कि धार्मिक प्रचार प्रसार के मामले में इसकी मुख्य भूमिका थी। तकरीरें होती थी, जिसमें धर्मांतरण को बढ़ावा देने पर चर्चा होती थी। ये सब बातें इस शख्स की जानकारी में थी। 
विज्ञापन


बिहार के मदरसों में शहर से सोलर पैनल भेजे गए 
शिकायतकर्ता ने बताया कि मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने बिहार में दो मदरसे बनवाए हैं। मंडलायुक्त के पद पर रहते हुए इफ्तिखारुद्दीन ने शहर से सोलर पैनल बिहार भिजवाए थे। जो मदरसों में लगाए गए थे। इसमें इस बिचौलिये की भी भूमिका रही। पता किया जा रहा है कि किस कारोबारी ने भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें