फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी, स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने में रहे असफल, खेत में पड़ा मिला बक्सा

Wed, 23 Nov 2022 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कासामऊ गांव में शातिरों ने ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोरी कर ली। सुबह जब ग्रामीण बैंक के सामने से निकले, तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के शिवराजपुर क्षेत्र में कासामऊ गांव स्थित ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर शातिरों ने चोरी करने का असफल प्रयास किया। चोर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे, लेकिन लॉक तोड़ने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी एक बक्से को साथ ले गए, जिसमें एटीएम कार्ड रखे थे।

विज्ञापन

एक खेत में बक्से का ताला तोड़ने पर कुछ ना मिलने पर खाली हाथ ही वापस लौट गए। बैंक में चोरी की असफल प्रयास की यह घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई शुरू की है।
बता दें कि शिवराजपुर शिवली मुख्य राजमार्ग पर हरिनारायण के मकान में ग्रामीण बैंक की शाखा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि बैंक मैनेजर विनोद कुमार से बैंक में चोरी का प्रयास किए जाने की सूचना मिली थी। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर बैंक में घुसे थे।

विज्ञापन




बैंक में घुसने के बाद चोरी करने आए दो युवकों ने स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन लॉक नहीं टूटा। बैंक में किसी तरह की नकदी चोरी नहीं हुई और आरोपी खाली हाथ वापस लौट गए। पुलिस उपायुक्त विजय ढुल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बैंक में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर किया जा रहा है। साथ ही, सीसीटीवी की मदद से पहचान कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच के लिए टीमों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें