फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका के लिए युवक ने अपनाया इस्लाम, निकाह करने का वीडियो भी हुआ वायरल, पढ़िए पूरी कहानी

Sun, 03 Sep 2023 05:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे का कहना है कि जांच पड़ताल में लोगों ने बताया कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। चार महीने पहले से  दोनों गांव से फरार हैं। वीडियो कहां से वायरल हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
युवक और युवती का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में एक युवक ने मुस्लिम युवती के प्यार में इस्लाम धर्म स्वीकार कर शादी कर ली। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों का कुछ पता ना चल सका।

विज्ञापन

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर मुस्लिम रीति-रिवाज से एक युवक व युवती का निकाह करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक व युवती नाथूपुर गांव के बताए जा रहे हैं। इसमें युवक अंकित ने अपना धर्म परिवर्तन कर नया नाम चांद भाई रख लिया।
वहीं, लड़की गांव के ही समीम की पुत्री करीना बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे का कहना है कि जांच पड़ताल में लोगों ने बताया कि दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। चार महीने पहले से  दोनों गांव से फरार हैं। वीडियो कहां से वायरल हुआ इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें