बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के कहला गांव निवासी दादू (44) ने बुधवार की देर शाम केन नदी पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह मजदूरी की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। कुछ लोगों ने पत्थर पर शव पड़े होने की सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह कलह से तंग होकर खुदकुशी किया जाना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। (संवाद)