फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पेड़ में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। अमराहट थाना क्षेत्र के घटापारा गांव निवासी किशोरी का शव शनिवार सुबह गांव से करीब आधा किमी दूर पेड़ में फंदे से लटका मिला। शुक्रवार शाम को वह शौच के लिए खेत पर गई थी। मृतका के पिता ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

घटापारा गांव निवासी महराज सिंह की पुत्री सपना (16) सिकंदरा के ऊमरपुर स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शुक्रवार शाम छह बजे वह शौच के लिए खेत पर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इस पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव से करीब आधा किमी दूर पेड़ में गमछे के फंदे से उसका शव लटका मिला।
इसपर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि जून में गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इन लोगों ने पुत्री से छेड़छाड़ की थी। इसका केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर पुत्री की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

घटना स्थल का सीओ रविकांड गौड़ व एसओ अमराहट प्रभात सिंह ने निरीक्षण किया। शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकबरपुर में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम में किशोरी की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
शरीर पर कोई चोट भी नहीं मिली। एसओ प्रभात सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने मौखिक तौर पर रंजिश में हत्या का संदेह जताया है कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें