प्रशासन ने नहीं की है कोई पहल
न ही कोई संगठन इस पर अपनी आवाज उठा रहा है। नगर पालिका की ओर से पहले ही इस पर असमर्थता जताई जा चुकी है। कोई सुविधा और संसाधन न होने का हवाला देकर पालिका प्रशासन हाथ खड़ा कर चुका है। जिला प्रशासन की ओर से भी कोई पहल नहीं की गई है।
तालग्राम में कुत्तों का आतंक, आठ लोगों को काटा
क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में आबादी के बीच घूम रहे कुत्तों ने शुक्रवार को हमला बोल कर आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को रोहली गांव में श्रृष्टि (5) पुत्री बृजेश कुमार, आर्यन (2) पुत्र अमित सिंह को काटा था।
ये भी हुए थे घायल
वहीं, सरायप्रयाग के मनीष (9) पुत्र रंजीत, नरुइया के अक्षय (9) पुत्र अवनीश, चांदापुर निवासी सुनील (22), सलेमपुर के शिब्बू (27), तेरारब्बू की गुड्डी (45) और जितिन (22) समेत आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इसके अलावा कई लोगों पर भी हमला किया था।
प्रतिदिन पहुंच रहे हैं 20 लोग
जख्मी लोगों का सीएचसी में इलाज कराया गया और रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। एंटी रैबीज इंजेक्शन का दूसरा और तीसरी डोज लगवाने 13 लोग पहुंचे। फार्मासिस्ट श्याम नारायण ने बताया कि इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रतिदिन 20 लोग आ रहे हैं।
कुत्ते के काटने पर यह बरतें सावधानी
सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि कुत्ता काटने पर सावधानी जरूर बरतें। इसके बाद नियमित समय पर एंटी रैबीज की सभी पांच डोज लगवाएं। कुत्ता, बंदर, अन्य कोई जानवर काटे तो सरकारी अस्पताल में उपचार कराएं। देशी उपचार के नुक्शे न अपनाएं, सावधानी बरतें।