फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Dubey: गैंगस्टर बसपा नेता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, पत्नी से हुई पुलिस की नोकझोंक

Fri, 28 Apr 2023 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: मैनपुरी जेल से आए फर्रुखाबाद निवासी अनुपम दुबे को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद बसपा नेता को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
पेशी के बाद कोर्ट से वापस ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई गंभीर विचाराधीन मामलों के आरोप में मैनपुरी जेल में बंद फर्रुखाबाद निवासी बसपा नेता और गैंगस्टर अनुपम दुबे की सीजेएम न्यायालय में गुरुवार को पेशी हुई। बसपा नेता को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में लिया गया है। गोपनीय ढंग से हुई पेशी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम को मैनपुरी जेल से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मवीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। बसपा नेता के खिलाफ छिबरामऊ निवासी राधा चौहान पत्नी राजेश चौहान ने वर्ष 2022 में शिकायत की थी।
मामले में जबरन वसूली आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।  इसके अलावा फर्रुखाबाद में भी कई मामले दर्ज हैं। मामले की विवेचना एसआई पारुल चौधरी कर रही हैं। गुरुवार को 15 मिनट की पेशी के दौरान सीजेएम ने विवेचक से सवाल किए।

विज्ञापन

सीजेएम ने लगाई अगली तारीख
उधर, बचाव पक्ष ने भी दलीलें दीं। कहा, पुराने मामले हैं, अब न्यायालय में पेश कर जबरन धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। 11 मई को सीजेएम कोर्ट में फिर से पेशी होगी। अभियोजन अधिकारी रविंद्र पचौरी ने बताया कि जमानती वारंट में अनुपम दुबे की पेशी हुई थी। सीजेएम ने सुनवाई के बाद अगली तारीख लगा दी है।

दूसरे गेट से ले जाया गया
न्यायालय में पेशी के दौरान मुख्य गेट से वादी, आरोपी व अधिवक्ता आदि प्रवेश करते हैं। यहां मेटल डिटेक्टर के अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी रहती है, लेकिन बसपा नेता अनुपम दुबे को दूसरे गेट से ले जाया गया। कुछ देर के लिए न्यायालय की हवालात में रखा गया। उसके बाद मैनपुरी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पत्नी से हुई पुलिस की नोकझोंक
अनुपम दुबे की पत्नी मीनाक्षी दुबे भी कोर्ट में आई थीं। उन्होंने पति से मिलने व बातचीत का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको दूर रखा। इस बात को लेकर पुलिस से कहासुनी भी हुई। बताया गया है कि बेहद ही गोपनीय ढंग से से अनुपम की पेशी हुई। अनुपम दुबे के कोर्ट में आने से कुछ देर पहले ही पुलिस तैनात की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें