सर्विसलेन के समानांतर सड़क बनाने के निर्देश
शिकायत पर महापौर ने मौके पर पहुंचकर सर्विसलेन के समानांतर सड़क बनाने के निर्देश दिए थे। उसके बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने जोन - 3 के अधिशासी अभियंता नानक चंद से कहा था कि खोदी गई सड़क को पहले मिट्टी से पाटा जाए, फिर गिट्टी डालकर निर्माण कराया जाए।
डॉक्टर और ठेकेदार की हुई थी नोकझोंक
इसके बावजूद ठेकेदार मनमानी कर निर्माण करा रहा है। तीन फीट गहराई में सड़क बना रहा है। इससे यहां बारिश में जलभराव होगा। नर्सिंगहोम तक एम्बुलेंस के आवागमन में भी दिक्कत होगी। शुक्रवार को डॉ. विक्रम पुरवार ने इसका विरोध किया, तो उनसे ठेकेदार की नोकझोंक हुई।
इस सड़क को ऊंचा करते हुए मानक के अनुरूप ही बनवाया जाएगा। जो कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। -नानक चंद, अधिशासी अभियंता, जोन -3, नगर निगम