फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गजब बिजली चोरी...पाइप में केबल डाल मैनहोल के अंदर पैनल तक ले गए, तीन घरों में चल रहे थे एसी; ऐसे पकड़े गए

Sat, 15 Jun 2024 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में बिजली चोरी करने का गजब मामला सामने आया है। यहां केबल को पाइप में डालकर मैनहोल में डाला गया और भूमिगत बिजली के सी पैनल से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। चमनगंज में ड्रोन ने खंभे से तीन घरों में जाती कटिया भी पकड़ी।
विज्ञापन
kanpur bijli chori - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली चोरी रोकने के लिए केस्को हर स्तर पर प्रयास कर रहा है पर बिजली चोर कोई न कोई नया जुगाड़ ढूंढ ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चमनगंज में बिजली विभाग के अफसरों ने पकड़ा है। यहां केबल को पीवीसी पाइप में डालकर मैनहोल में डाला गया और भूमिगत बिजली के सी पैनल से जोड़कर बिजली चोरी कर तीन घरों में एसी चलाया जा रहा था।
विज्ञापन


जरीब चौकी खंड के चमनगंज क्षेत्र में कई दिनों से बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, एई सुरेश कुमार साहू, जेई प्रशांत कुमार और विजिलेंस रेड टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। ड्रोन से देर रात खंभे से घरों तक गई केबल देखी गई। 

कई बहुमंजिला भवनों के कनेक्शन जांचे गए। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि ड्रोन से देखने पर खंभे एक तार से तीन घरों को सप्लाई जाते हुए मिली। जांच की तो पता चला कि तीनों घर कटिया से रोशन हो रहे थे। उनके यहां दो-दो एसी चलते मिले।
विज्ञापन


वहीं, पास के घर में भी कई एसी लगे दिखाई दिए। उनके यहां जब जांच की गई तो बिजली के सी पैनल से चोरी छिपे मैनहोल के अंदर अलग पाइप डालकर सप्लाई ली गई थी। यह पाइप बाहर से देखने पर वेस्ट पाइप लग रहा था, लेकिन उसके अंदर केबल गया था। 

ऐसी ही केबल दो अन्य घरों से भी गई थी। उनके यहां भी एसी चल रहा था। एक अन्य घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। सातों घरों में 19.21 किलोवॉट बिजली चोरी हो रही थी। सभी लोगों से 17 लाख का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

नौबस्ता और हंसपुरम में बिजली चोरी मिली
नौबस्ता खंड के एक परिसर में 5.5 किलोवॉट बिजली का उपयोग मिला। उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर वाणिज्यिक उपयोग कर रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। हंसपुरम खंड में सात घरों में बिजली चोरी होते मिली। सभी के खिलाफ कार्रवाई हुई। आलूमंडी खंड में रेड के दौरान 1.50 किलोवॉट की विद्युत चोरी पकड़ी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें