फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूल्हे ने मांगी बुलेट और दो लाख नगदी, मांग पूरी न होने पर बिन दुल्हन लौटी बरात

Tue, 24 May 2022 05:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सहायल थाना क्षेत्र में शादी की खुशियों के बीच अचानक सन्नाटा छा गया, जब दूल्हे ने मांग शुरू कर दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। वर और  वधु पक्ष में मारपीट भी हुई, जिसमें दो घायल हो गए। 
विज्ञापन
घर पर परिवार के साथ मौजूद मुर्सलीम  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शादी में बुलेट व दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से मना कर दिया। समझाने के दौरान वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई। मारपीट में दुल्हन का चचेरा भाई और भांजा घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। बात न बनने पर बिन दुल्हन के बारात वापस लौट गई। 

विज्ञापन

मामला सहायल थाना क्षेत्र का है, जहां  के पूरा कला गांव निवासी मुर्ससलीम खां ने बताया कि बेटी की शादी बेला के नुनारी गांव के निवासी मयनुद्दीन पुत्र नसरुद्दीन के साथ तय हुई थी। सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार बारात आई थी।  देर शाम तक वैवाहिक कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता रहा। 
सोमवार देर रात को जब दुल्हन की विदाई का समय आया, तो दूल्हे ने उसके सामने बुलेट और दो लाख रुपये की मांग रख दी। लड़की के पिता ने जब असमर्थता जताई, तो दूल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। जब लड़की पक्ष ने बारातियों को समझाने की कोशिश की, तो बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी। 

विज्ञापन

मारपीट में लड़की का चेहरा भाई सलीम खा और भांजा यूसुफ घायल हो गए। वहीं, बात बनती न देख लड़की पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। दोनों पक्ष सहायल थाने गए और रिश्ता न करने का आपसी समझौता कर लिया। 
विज्ञापन

वहीं, लोगों ने बताया कि लड़की चार बहनों के बीच सबसे बड़ी है और पिता किसान हैं। सहायल थानाध्यक्ष (डीएसपी) गुंजन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। तहरीर मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें