बांदा। 60 साल के बुजुर्ग ने गांव की 10 वर्षीय बालिका को खेत पर अकेला पाकर दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किसान को जेल भेज दिया। घटना अतर्रा थानाक्षेत्र की है।
बागै नदी के किनारे तलहटी पर कई लोगों ने सब्जी बो रखी है। इनमें सुंदरलाल कोरी का भी खेत है। वह सोमवार को खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान पास के खेत पर एक बालिका भी काम कर रही थी। उसे अकेला देख सुंदर लाल ने दबोच लिया और दुष्कर्म किया। किसी तरह लड़की आरोपी के चुंगल से छूटकर घर पहुंची। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घटनास्थल के पास ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।