फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्पीड पोस्ट सेवा की गति! तीन दिन में सात किमी चली डाक विभाग की चिट्ठी, पिन कोड नंबर तक लिखा था गलत

Mon, 23 Oct 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रवर अधीक्षक डाकघर कानपुर मंडल की मोहर लगे लिफाफे के ऊपर पत्र भेजने वाले ने इंडस्ट्रियल स्टेट का पिन कोड नंबर 208009 डाला था, जो कि गलत था यह पिन कोड अर्मापुर स्टेट का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गजब मामला सामने आया है, जहां डाकघर की स्पीड पोस्ट सेवा की गति देखते ही बनती है। आप को कोई पत्र कम समय में दूर भेजना है, तो डाक घर की स्पीड पोस्ट सेवा के भरोसे न रहें। डाक विभाग खुद अपने विभागीय पत्र को सही समय पर डिलीवर नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन

बता दें बड़े डाकघर से भेजे गए स्पीड पोस्ट को फजलगंज पहुंचने में तीन दिन लग गए।  ये कोई मामूली स्पीड पोस्ट नहीं है इसे शहर के सबसे बड़े डाक अधिकारी (प्रवर अधीक्षक डाक) ने खुद भेजा था। डाक विभाग की ये लापरवाही तब है जब इस स्पीड पोस्ट को महज सात किमी दूर जाना था।
डाक विभाग की ओर से 18 अक्तूबर को जॉगिंग करते हुए कूड़ा उठाने की रैली निकाली गई। फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम 4.0 के अंतर्गत स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत थीम के साथ निकाली गई इस रैली की विज्ञप्ति उसी दिन (18 अक्तूबर) दोपहर 3:49 बजे बड़ा डाकघर से भेजा गया था।

विज्ञापन

डाक विभाग नहीं जानता अपने पिन कोड नंबर
प्रवर अधीक्षक डाकघर कानपुर मंडल की मोहर लगे लिफाफे के ऊपर पत्र भेजने वाले ने इंडस्ट्रियल स्टेट का पिन कोड नंबर 208009 डाला था, जो कि गलत था यह पिन कोड अर्मापुर स्टेट का है। काउंटर नंबर छह से बुक हुआ यह स्पीड पोस्ट जब आरके नगर पोस्ट ऑफिस पहुंचा।
विज्ञापन

सात किमी की दूरी तय करने में तीन दिन लगे
वहां के पोस्टमास्टर ने इस पर लिखा पिन कोड गलत पाया। उन्होंने इस लिफाफे के ऊपर एक मोहर लगा दी। जिस पर लिखा है कि उक्त पते का सही पिन कोड नंबर 208012 है। 21 अक्तूबर शाम को यह पत्र अपने गंतव्य तक पहुंच गया। हालांकि इसे सात किमी की दूरी तय करने में तीन दिन लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें