पीड़िता बोली- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़िता के मुताबिक एक माह पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संतोष कुरील खुद को फोरेंसिक विभाग में तैनात बताता है। पीड़िता ने बताया कि संतोष, कैलाश और अवधेश के खिलाफ 22 मार्च 2023 को घाटमपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।
पुलिस बचाने का कर रही है प्रयास
आरोपियों पर दुष्कर्म, वसूली करना, जान से मारने की धमकी, अपहरण के इरादे से कैद करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और घाटमपुर पुलिस दरोगा को बचाने का प्रयास कर रही है।