लवलेश की राह बिगड़ती चली गई
उसकी करतूत से तंग आकर परिजनों ने भी उसका पीछा छोड़ दिया। इसके बाद लवलेश की राह बिगड़ती चली गई। कई-कई दिन घर से नदारद रहने लगा। अंतत: 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में माफिया अतीक-अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुर्खियों में आ गया।
पोस्ट में लिखा- बड़ा भाई लॉरेन बिश्नोई
सोशल मीडिया में वायरल एक पोस्ट में उसने- बड़ा भाई लॉरेन बिश्नोई, लिखा है। हालांकि इसके आगे कुछ नहीं लिखा है। फेसबुक में महाराज लवलेश तिवारी नाम से बनाई प्रोफाइल में वायरल पोस्ट में उसने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जिंदगी अपनी है तो, अंदाज भी अपना ही होगा।
ये हैं वायरल पोस्ट
इसके अलावा दूसरी पोस्ट में लिखा- खटकता तो उनको हूं साहब, जहां मैं झुकता नहीं, बाकी जिनको अच्छा लगता हूं वो कहीं झुकने भी नहीं देते आदि वायरल हैं। उसकी ये पोस्ट ही उसके इरादों को बयां करने के लिए काफी हैं। शायद शुरू से ही उसका मंसूबा डॉन बनने की रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इसीलिए किसी के बरगलाने पर उसने बड़ी घटना अंजाम दे डाली।
खौफ में जी रहा परिवार
माफिया अतीक पर गोली बरसाने वाले लवलेश के परिजन खौफ में जीने को मजबूर हैं। पड़ोसियों का कहना है कि माफिया अतीक की हत्या में शामिल लवलेश की जिंदगी तो खतरे में है ही उसका परिवार भी खतरे में है। इसी के मद्देनजर पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई है। छह दिन से घर पर ताला लटक रहा है।
शेर-ए-अतीक ग्रुप को लेकर पुलिस चौकन्ना
माफिया अतीक के बेटे असद द्वारा बनाए गए व्हाट्स ग्रुप ‘शेर-ए-अतीक’ को लेकर यहां की पुलिस भी चौकन्ना है। पुलिस की स्थानीय खुफिया यूनिट सक्रिय हो गई है। ग्रुप में जुड़ने वालों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। शेर-ए-अतीक नामक व्हाट्स ग्रुप के 200 मेंबर पुलिस के रडार में होना बताया जा रहा है।
खुफिया पुलिस भी हुई सक्रिय
इसमें यहां के युवाओं के भी शामिल होने के आसार हैं। इसे लेकर स्थानीय पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। खुफिया पुलिस सक्रिय हो गई है। इस संबंध में एसपी अभिनंदन का कहना है कि उन्हें इस ग्रुप की कोई जानकारी नहीं है। प्रयागराज से सूचना आई, तो कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एसआईटी जांच कर रही है।