फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: दरोगा ने पहले किया दुष्कर्म...अब दे रहा धमकी, महिला ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

Sun, 23 Apr 2023 12:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर निवासी महिला ने दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है। उसने बताया कि घाटमपुर पुलिस दरोगा को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर निवासी महिला ने दरोगा पर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के एक साल बाद भी पुलिस ने न तो उसे गिरफ्तार किया और न ही निलंबन की कार्रवाई की। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के सामने गुहार लगाई है।

विज्ञापन

उसने घाटमपुर पुलिस पर दरोगा को बचाने का आरोप लगाया है।  सीपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि पति रेलवे में नौकरी करते हैं। उन्होंने एक जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कैलाश से किया था। उसके बाद उसकी नीयत बदल गई।
उसने धोखाधड़ी का मुकदमा पति के खिलाफ लिखवा दिया। पुलिस ने जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। बाद में दरोगा संतोष कुरील ने फिर से विवेचना का आदेश करा लिया। आरोप लगाया कि उसी की आड़ में रिवाल्वर दिखाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पीड़िता बोली- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़िता के मुताबिक एक माह पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संतोष कुरील खुद को फोरेंसिक विभाग में तैनात बताता है। पीड़िता ने बताया कि संतोष, कैलाश और अवधेश के खिलाफ 22 मार्च 2023 को घाटमपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस बचाने का कर रही है प्रयास
आरोपियों पर दुष्कर्म, वसूली करना, जान से मारने की धमकी, अपहरण के इरादे से कैद करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं और घाटमपुर पुलिस दरोगा को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें