फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल वृद्धा की मौत, पति व पुत्र का इलाज जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बा के समीप मुगल रोड पर शुक्रवार को ट्रक की टक्कर से घायल कार सवार दंपति व उसके पुत्र को परिजन सीएचसी से लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान देर रात में वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बा के आजाद नगर निवासी ज्ञान सिंह (65) शुक्रवार को पत्नी गुलाब देवी (60) व पुत्र विपिन सिंह (30) के साथ घर से उरई जा रहे थे। विपिन उरई में प्राइवेट नौकरी करता है। सिकंदरा कस्बा के समीप मुगल रोड पर भोगनीपुर की ओर जा रहे ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी थी। जिससे कार सवार तीनों घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गुलाब देवी व पुत्र विपिन सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों घायलों को लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां रात में गुलाब देवी की मौत हो गई। परिजन शव लेकर आए गए और बिना पोस्टमार्टम कराए शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। हादसे पर पुत्र विपिन, पुत्री नीलम व मोहिनी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें