नकल माफिया इतने बेखौफ हैं कि पूरा प्रश्नपत्र हल करके उसकी फोटोकॉपी कराकर हर कमरे के बाहर लोगों को तैनात कर बोल बोलकर नकल करा रहे हैं। प्रकाश महाविद्यालय बरौना, हरदोई में नकल पकड़ने वाले आब्जर्वर डॉ. प्रभात ने बताया कि टीम के पहुंचते ही कमरे के बाहर खड़े लोग उत्तर लिखे कागजों को छोड़कर भाग निकले थे। नकल के इन पन्नों को विवि को सौंप दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि विवि ने नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मूल्यांकन के दौरान भी सामूहिक नकल कराने वाले सामने आ जाएंगे, तब भी परीक्षा निरस्त की जा सकती है।