सीओ बोले- बच्चे शिक्षा का महत्व समझें और पढ़ाई में रूचि लें
कुछ बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं था। इस पर शिक्षकों ने उन्हें प्रयास करके जल्द आधार कार्ड बनवाने का भरोसा दिया। सीओ ने कहा कि उनके प्रयास का लाभ अगर दस प्रतिशत बच्चों को भी मिल गया, तो उनकी पहल कामयाब हो जाएगी। वह चाहते हैं कि शिक्षा से दूर श्रमिकों के बच्चे इसका महत्व समझें और पढ़ाई में रूचि लें।
बच्चों को कैरम बोर्ड, बॉलीबाल आदि भी दिया
उन्होंने सभी बच्चों की मां को स्कूल बुलाया और अपने पाल्यों को नियमित पढ़ने के लिए भेजने की शपथ दिलाई। सीओ ने बच्चों के मनोरंजन के लिए कैरम बोर्ड, बॉलीबाल आदि दिया। इस मौके पर मनोचिकित्सक डॉ. पूनम गुप्ता, सीओ की पत्नी अंकिता व स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।