फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दबंगों ने पिता को पीटा...बेटी से की अश्लीलता, छेड़छाड़ की शिकायत करने से थे नाराज, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 16 Aug 2023 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur: रविवार रात गौरव, अचल यादव और पांच-छह लोगों ने उसके पिता को घेरकर लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर लहूलुहान किया। बेटी बचाने पहुंची, तो उससे भी अश्लील हरकतें की और पिता की जेब से रुपये व चेन लूट ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छेड़छाड़ व मारपीट की शिकायत दर्ज होने से नाराज आरोपियों ने साथियों के साथ युवती के पिता को रास्ते में घेर कर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही घायल पीड़ित की जेब से रुपये व चेन भी लूट ले गए। पीड़ित ने हनुमंत विहार में फिर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

हनुमंत विहार थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवती ने बताया कि घर के पास रहने वाला अमित शर्मा उर्फ बाली महीनों से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कर परेशान कर रहा था। 27 मार्च को अमित के भाई अखिलेश ने गाली-गलौज व विरोध पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट की।
उसने केस दर्ज कराया, तो अमित केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इस पर उसके खिलाफ 18 जुलाई को एक और केस दर्ज करा दिया। फिर भी दबंगई नहीं रुकी और उसने घर से बाहर निकलने पर अश्लील हरकतें कर टिप्पणी करने लगा। विरोध किया तो घर में घुसकर उसे व परिवार को पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर आरोपितों के खिलाफ होगी कार्रवाई
रविवार रात गौरव, अचल यादव और पांच-छह लोगों ने उसके पिता को घेरकर हमला कर लहूलुहान किया। बेटी बचाने पहुंची, तो उससे भी अश्लील हरकतें की। पीड़िता के पिता ने आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें