फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पीड़ित बनकर पहुंचे थे आरोपी, भाजपा नेता का फोन किया चोरी, पुलिस ने सर्विलांस से किया गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हनुमंत विहार पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल को चोर के साथ बरामद कर लिया। चोर को सर्विलांस की मदद से दबोचा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के किदवईनगर में मौरंग मंडी चौराहे के नजदीक स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय से चोर ने कार्यालय प्रभारी का मोबाइल पार कर दिया। पुलिस ने चोर को सर्विलांस की मदद से दबोचकर जेल भेज दिया। क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी राज मणि के अनुसार युवक उनके कमरे में दाखिल हुआ।

विज्ञापन

उसने अपनी समस्या बताकर मदद की गुहार लगाई। इस बीच कुछ और लोग भी आ गए, जिनसे वह बात करने लगे। चंद सेकेंड के लिए वह दूसरे कमरे में गए, इसके बाद लौटै तो युवक गायब था। साथ ही टेबल पर रखा उनका फोन भी नदारद था। हनुमंत विहार पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल को चोर के साथ बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें