Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब किशोरी खंडहर में बेहोश पड़ा मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार की रात छत से गायब युवती मंगलवार शाम गांव के ही खंडहर मकान में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। बेटी के बेहोश पड़ी होने की सूचना पर पहुंचे पिता ने डायल 112 में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एम्बुलेंस से भीतरगांव सीएचसी में भर्ती किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही साढ़ पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिर सीएचसी आकर भर्ती युवती से जानकरी करने का प्रयास किया। युवती के पिता ने उसके साथ गलत होने का अनुमान व्यक्त कर पुलिस को तहरीर दी है। साढ़ पुलिस का कहना है कि युवती की हालत ठीक है। पूरे मामले में बिंदुवार जांच की जा रही है।