फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Green Park: सांसद बोले- ग्रीनपार्क की कमियों को लेकर सीएम को देंगे जानकारी, वनडे व टी -20 कराने का होगा प्रयास

Wed, 02 Oct 2024 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद सांसद रमेश अवस्थी ने स्टेडियम में घूमकर दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क की कमियां दूर कराने के लिए सीएम को जानकारी देंगे। वनडे व टी -20 कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क में सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत की जीत के साथ हर कोई भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। इस दौरान दर्शकों की हौसला आफजाई करने महानगर के सांसद रमेश अवस्थी भी उनके बीच पहुंच गए। टीम की जीत के बाद सांसद ने पूरे मैदान में घूमकर दर्शकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ समय में ग्रीनपार्क में वन डे और टी-20 मैच करने के लिए प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

ग्रीनपार्क में हुए टेस्ट मैच की सफलता के साथ यहां अभी भी जो कमियां हैं। उन्हें दूर कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जानकारी देंगे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और उन क्रिकेट प्रेमियों जिनको किसी वजह से टिकट नहीं मिल पाया था, उनके लिए पुलिस लाइंस में तंबू लगाकर वहां से स्टेडियम तक लाने की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें