फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त डीपीआरओ के घर भेजा जाएगा नोटिस, केंद्रीय राज्यमंत्री को अपमानित करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को अपमानित करने में फंसे डीपीआरओ स्पष्टीकरण का जवाब दिए बिना ही सेवानिवृत्त होकर चले गए।
विज्ञापन

मामला संवेदनशील होने के चलते अफसर अब उनके मूल निवास जनपद सुल्तानपुर नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों व केंद्रीय राज्यमंत्री को भेजी जा सके।
पिछले दिनों मूसानगर क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन से डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह पर विकास कार्यों में अनियमितता करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री ने जब डीपीआरओ से बात करने के लिए उनको फोन किया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया और न ही बाद में भी संपर्क किया। राज्यमंत्री के निर्देश पर उनके निजी सचिव प्रथम राजेंद्र कुमार निषाद ने भी डीपीआरओ से कई बार संपर्क किया और संदेश भी भेजा, लेकिन किसी प्रकार की तवज्जो नहीं दी गई।
जिस पर केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार की निजी सचिव डॉ. आशिमा जैन ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार को 18 नवंबर को लिखापढ़ी की थी। उन्होंने डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह पर केंद्रीय राज्यमंत्री को जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाया था।
निजी सचिव ने संदेश की अवहेलना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके कार्यालय को भी अवगत कराने को कहा था। मामले में डीएम जेपी सिंह के निर्देश पर सीडीओ सौम्या पांडेय ने डीपीआरओ से 30 नवंबर को स्पष्टीकरण तलब किया था।
उसी दिन रिटायरमेंट होने के चलते डीपीआरओ ने जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा और चले गए। मामला केंद्रीय मंत्री से जुड़ा होने के चलते अफसर भी पशोपेश में हैं। अफसर अब उनके मूल निवास जनपद सुल्तानपुर नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री को अपमानित करने के मामले में डीपीआरओ ने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया है और 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होकर चले गए हैं। अब उनके मूल निवास सुल्तानपुर नोटिस भेजा जाएगा। - सौम्या पांडेय, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें