फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने एएनएम सेंटर का ताला तुड़वाकर लिया जायजा

विज्ञापन
एएनएम सेंटर में सफाई का निरीक्षण करती केंद्रीय टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत भारत सरकार ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की टीम ने परौंख गांव का निरीक्षण किया। एएनएम सेंटर में ताला बंद मिला। इस पर ग्राम प्रधान ने ताला तुड़वाकर देखा तो कमरे में पराली, कबाड़, सीमेंट आदि भरा मिला।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत साफ सफाई, खुले में शौच, सोख्ता, आंगनबाड़ी, एएनएम सेंटर, विद्यालय, धार्मिक स्थल, कूड़ाघर आदि की स्वच्छता का निरीक्षण करने के लिए टीम के सदस्य अतुल सिंह चौहान राष्ट्रपति के गांव परौंख पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, परिषदीय विद्यालय, कंपोष्ट खाद के गड्ढे, बायो गैस, तालाब, शौचालय आदि की सफाई व्यवस्था देखी। एएनएम सेंटर पर ताला बंद मिला। एएनएम अनीता देवी वैक्सीनेशन कराने गई थी।
ग्राम प्रधान संग्राम सिंह की मौजूदगी में एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर अंदर बने शौचालय का निरीक्षण किया। एएनएम सेंटर में पराली, सीमेंट आदि रखा हुआ था। शौचालय का लंबे समय से प्रयोग नहीं किया गया था। टीम के सदस्य अतुल सिंह चौहान ने बताया कि सभी स्थलों को एप पर लोड कर दिया गया। एप के माध्यम से भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार, पंचायत सचिव ऋचा सचान, रोजगार सेवक अजय सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें