फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या का मामला: तीन लोको पायलट हिरासत में, एक से थे प्रेम संबंध

Sun, 19 Sep 2021 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

छात्रा की कन्नौज के लोको पायलट के किराये के मकान में हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को वैन में रखकर ले जाया गया था। पुलिस ने वैन को बरामद कर लिया है। गली से बाहर तक छात्रा को 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा उठाकर लाने की चर्चा मोहल्ले में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज क्षेत्र की छात्रा के अपहरण का मुकदमा पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में तरमीम कर दिया है। तीन लोको पायलटों को भी हिरासत में लिया गया है। इसमें एक पायलट से छात्रा के प्रेम संबंध थे।  
विज्ञापन


नवाबगंज थाना की 22 वर्षीय छात्रा कंप्यूटर कोर्स के लिए गुरुवार सुबह घर से फर्रुखाबाद शहर आई थी। घर न पहुंचने पर शुक्रवार को पिता ने नवाबगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को ही छात्रा का शव जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार के पास झाड़ियों में मिला था।

पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और नवाबगंज थाना पुलिस को लगाया गया है। पुलिस ने तीन लोको पायलटों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


इसमें एक कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के अलमापुर, दूसरा औरैया जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर और तीसरा बलिया जिले के गांव बिसुकिया निवासी है। कन्नौज के लोको पायलट से छात्रा के एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। इस लोको पायलट के चार परिजन भी पुलिस हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन

वह शहर के मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां में एक व्यापारी के घर में तीन वर्ष से किराए पर रह रहा था। उधर, पुलिस ने अपहरण के मुकदमे को हत्या व साक्ष्य मे छिपाने में तरमीम कर दिया है। नवाबगंज एसओ अंकुश राघव ने बताया कि छात्रा की हत्या का खुलासा शीघ्र ही किया जाएगा।

वारदात में प्रयुक्त वैन बरामद
छात्रा की कन्नौज के लोको पायलट के किराये के मकान में हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को वैन में रखकर ले जाया गया था। पुलिस ने वैन को बरामद कर लिया है। गली से बाहर तक छात्रा को 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा उठाकर लाने की चर्चा मोहल्ले में है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पूछने पर अधेड़ ने मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही थी।

तीनों लोको पायलट निलंबित
इज्जतनगर बरेली के डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र ने बताया कि तीनों आरोपी लोको पायलटों को संगीन मामले में पकड़े जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें