फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने दो घंटे जाम किया हाईवे

Sat, 30 Jul 2022 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में ट्रक से कुचलकर छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र गोलू आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन
मृतक गोलू की फाइल फोटो व हाईवे पर जाम लगाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में छात्र की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव शेखपुर बुजुर्ग निवासी छात्र आर्मी की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह दौड़ लगाने जाते समय छात्र को ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सुबस सात से नौ बजे तक हाईवे जाम रहा।

पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया और यातायात बहाल करवाया। बताते चलें कि छात्र हरी सिंह उर्फ गोलू पुत्र राम प्रकाश निवासी पिछले 2 सालों से सेना की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता राम प्रकाश ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। गोलू उसका छोटा बेटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें