स्टांप बिक्री की रिपोर्ट तलब की
स्टांप वेंडरों को लेकर मंत्री ने कहा कि बिना आईडी कार्ड के अब कोई भी वेंडर स्टांप की बिक्री नहीं करेगा। अगर वह निर्धारित जगह के इतर स्टाम्प बेचेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। मंत्री ने एआईजी स्टाम्प श्याम सिंह बसेन से 10 साल पुरानी आरसी की रिकवरी न होने और फर्जी तरीके से शपथ पत्र टिकट बिक्री की रिपोर्ट सात दिन में तलब की। फर्जी स्टाम्प के मामले में पांच साल के रिकार्डों की जांच होगी।