भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में भाषण के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंत (मन्नू कोरी) की जुबान फिसल गई। उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया कि सम्मेलन में मौजूद जिलाध्यक्ष बिना देर लगाए कार्यक्रम स्थल से बाहर जाकर बैठ गए।
हमीरपुर जिले में मौदहा के सम्मेलन में प्रभारी मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। कार्यकर्ता किसी भी समय उन्हें अथवा सांसद को या माल कमाऊ जिलाध्यक्ष के साथ ही अन्य जिम्मेदार लोगों को फोन कर सकते हैं। इस मामले में जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने कहा कि मंत्री जी ने जो कहा कि वह मजाकिया लहजा था। मंच से नीचे एकांत में आने पर उन्होंने कहा कि गर्मी अधिक थी इसलिए वह मंच से नीचे आकर बैठ गए थे।