जिले में एसपी चारू निगम देर रात औचक निरीक्षण पर निकल पड़ीं। उन्होंने एक तेज रफ्तार कार की सूचना पीआरबी को दी, जो कार को नहीं पकड़ सकी। वहीं, दूसरी पीआरबी टीम ने कार का पकड़ लिया।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही औरैया जिले में पुलिस की सक्रियता परखने की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे में सुस्त पुलिस कर्मियों को चिह्नित करने के लिए एसपी चारू निगम स्वंय मंगलवार देर रात खुद ही गाड़ी चलाकर निकल पड़ीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने दिबियापुर रोड पर बीच रास्ते में तेज रफ्तार से निकल रही एक कार को देखकर तत्काल पीआरबी टीम को सूचना दी। इसमें एक पीआरबी टीम कार को नहीं पकड़ सकी। उसको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
दूसरी पीआरबी के सिपाहियों ने कार को रोक लिया। उन्हें सम्मानित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रास्ते में संदिग्ध मिले लोगों के सामानों की तलाशी कराई गई। एसपी ने जिले भर में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा है। उनके द्वारा औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा। ऐसे में जो भी पुलिस कर्मी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतते मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।