फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले - हर मोर्चे में विफल साबित हुई प्रदेश सरकार

विज्ञापन
रसूलाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/पुखरायां। विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को जिले में किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, विकास से लेकर कानून व्यवस्था तक हर मोर्चे में प्रदेश की भाजपा सरकार विफल साबित हुई है।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से दौरे की शुरुआत की। यहां हुई जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। ये वायदा हवा हवाई साबित हुआ। किसानों की उपज का मूल्य दोगुना करने के मामले में कुछ नहीं कर सकी। कानून व्यवस्था कायम करने में भी सरकार खरी नहीं उतरी।
तिस्ती में जय नारायण शुक्ला, बबलू शुक्ला, असालतगंज में प्रमोद यादव, विपिन शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, नीलम कठेरिया, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के डेरापुर में मंगलपुर तिराहे पर हुई जनसभा को भी उन्होंने संबोधित किया। यहां एमएलसी दिलीप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, हाजी फैजान खान, विशंभर सिंह यादव, सतीश नारायण, राजा सिंह यादव मौजूद रहे।
झींझक में पहुंची किसान नौजवान पटेल यात्रा का मुंडेरा मंगलपुर में जोरदार स्वागत हुआ। करियाझाला मोड़ पर रविंद्र यादव, राजकुमार यादव, पूर्व प्रधान लायक सिंह आदि ने स्वागत किया।
पुखरायां में मुगलरोड माचा गांव के पास सपा के जिला उपाध्यक्ष नवीन सचान पिंकू ने कार्यकर्ताओं के साथ माला पहना कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह पुखरायां अहरौली शेख मोड़ मीरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
यहां भोगनीपुर विधानसभा क्षे6 प्रभारी नरेंद्रपाल सिंह मनु ने चांदी का मुकुट पहनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी से चुनाव के लिए माहौल बनाना शुरू कर दें। कार्यक्रम में मोनू यादव, कसिफ खान, विजय सचान, शांतीशरण यादव, रामबाबू कठेरिया, दिलीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें