फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना व रिंद नदी में उतराते मिले युवतियों के शव, एक की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
यमुना नदी में डूबी युवती का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। देवराहट थाना क्षेत्र के बम्हरौली घाट में बुधवार को यमुना में नहाने गई युवती डूब गई थी। गुरुवार को उसका शव मछुआरों को घटनास्थल से कुछ दूर नदी में उतराता हुआ दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बम्हरौली घाट निवासी देवीदीन ने बताया कि पुत्री शीलम (19) बुधवार को यमुना में नहाने गई थी। इस दौरान तेज धारा के चलते वह पानी में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम तक गोताखोर से युवती की तलाश कराई पर उसका पता नहीं चला।
गुरुवार को घटना स्थल से 500 मीटर दूर मछुआरों को युवती का शव उतराता हुआ दिखा। इस पर सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। उपनिरीक्षक शिवशंकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

रिंद नदी में मिला अज्ञात युवती का शव
रसूलाबाद। रिंद नदी में निगोहिया गांव के पास गुरुवार देर शाम एक अज्ञात युवती का शव मिला। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया की रिंद नदी में निगोहिया के समीप एक युवती का शव अटका होने की सूचना उन्हें मिली थी।
इस पर मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। लड़की की उम्र लगभग 20 वर्ष की है। वह कत्थई रंग का लोअर और पीले रंग का टॉप पहने हुए है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें