एक साल पहले की है घटना
उसने नौ जनवरी को थाने में शिकायत की। वहां सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली है। कालिंजर इंस्पेक्टर हेमराज सरोज ने बताया कि घटना एक साल पहले की है। कोर्ट के आदेश पर पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी दामाद अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
महिला का शव मिला, शिनाख्त नहीं
शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के पास रविवार की शाम अज्ञात महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि महिला काफी समय से फुटपाथ पर रह रही थी।
शव को मोर्च्यूरी में रखवाया गया
मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से राहगीर व स्थानीय लोग खाने को दे देते थे। कोतवाली निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि परिजनों के न आने से 72 घंटे के लिए शव को मोर्च्यूरी में रखाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।