फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएनके और गगन पान मसाला फैक्टरी सीज, 80 लाख की नकदी मिली…28 अफसरों की टीमों ने मारा था छापा

Sun, 20 Oct 2024 11:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीजीजीआई की टीमों ने एसएनके पान मसाला के मालिकों और ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। सूत्रों ने बताया कि बड़े पैमाने पर तैयार व कच्चा माल के स्टॉक में अंतर मिला है, जिसे जब्त किया गया है। शुरुआती जांच में ही करोड़ों की कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं।
विज्ञापन
एसएनके पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर चोरी की आशंका में कानपुर के पान मसाला कारोबारी एसएनके ब्रांड के मालिकों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी इंटेलीजेंस महानिदेशालय डीजीजीआई लखनऊ, गुरुग्राम और दिल्ली के 28 अफसरों की टीमों ने गुरुवार को एक साथ छापा मारा। छापे में पनकी स्थित फैक्टरी में करोड़ों की हेराफेरी मिलने के बाद परिसर सीज कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद टीमों ने शुक्रवार को माल लाने-ले जाने वाले ट्रांसपोर्टर के परिसरों में भी छापा मारा और दस्तावेज सीज किए। माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है कि जब किसी पान मसाला कारोबारी की फैक्टरी सीज की गई है। पनकी स्थित एक फैक्टरी में एसएनके और दूसरी फैक्ट्री में गगन ब्रांड नाम से पान मसाला बनता है।
वहीं, पांच जिलों के 12 परिसरों में चली जांच में 80 लाख रुपये भी जब्त किए गए हैं। साथ ही भारी संख्या में दस्तावेजों को भी टीमों ने अपने कब्जे में लिया है। डीजीजीआई की टीम ने गुरुवार रात एसएनके पान मसाला के पनकी स्थित दो फैक्टरियों के साथ ही स्वरूपनगर और रतनलालनगर स्थित आवास पर छापा मारा। इसके साथ ही निदेशक के प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

तैयार व कच्चा माल के स्टॉक में मिला अंतर
इसके बाद शुक्रवार सुबह 8:30 बजे एक टीम आनंदपुरी स्थित ट्रांसपोर्टर के आवास पर पहुंची। सभी जगहों पर बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बड़े पैमाने पर तैयार व कच्चा माल के स्टॉक में अंतर मिला है, जिसे जब्त किया गया है। शुरुआती जांच में ही करोड़ों की कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। बताया गया कि करोड़ों का टर्नओवर के बाद भी स्टाक, खरीद-बिक्री के खाते सही तरीके से नहीं बनाए जा रहे थे। बोगस खरीद के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

यहां-यहां पर मारा था छापा
डीजीजीआई की टीमों ने एसएनके पान मसाला के 12 परिसरों पर छापे मारे थे। ये कार्रवाई कानपुर, बरेली, नोएडा, जालौन और हमीरपुर में की गई। जांच की जद में निदेशक नवीन कुरेले के आवास के अलावा पनकी स्थित इकाई, गोदाम, लेटेक्स केमिकल और कच्चा माल सप्लाई करने वाले व्यापारियों से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा डीलर, सेल्स डिस्ट्रीब्यूटर, मार्केटिंग ऑफिस के अधिकारियों से भी पूछताछ हुई।
विज्ञापन

आयकर ने पकड़ा था 400 करोड़ का अघोषित कारोबार
कोविड काल में जब बंदी लागू थी, उस दौर में भी कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। 2021 में आयकर विभाग ने छापा मारा तो 400 करोड़ का अघोषित कारोबार पकड़ा गया था। पता चला था कि कोविड काल में बंदी के दौरान धड़ल्ले से फैक्टरियों में काम होता था। कम दाम पर मिलने के चलते एसनके की बाजार में मांग बढ़ती चली गई। पहले नवीन कुरेले और प्रवीण कुरेले परिवार किसान ब्रांड से पान मसाला निकालते थे लेकिन बाद में कारोबार अलग-अलग कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें