फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Murder: बेटे ने सिर पर ईंट मारकर की पिता हत्या, आठ बिस्वा जमीन के होता था झगड़ा, पुलिस को फोन पर कहा ये

Sun, 20 Oct 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: अजगैन कोतवाली क्षेत्र में बेटे ने पिता की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। बड़े बेटे सुनील की तहरीर पर सबसे छोटे बेटे संदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर बेटे ने पिता की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में अजगैन के भांड़ी गांव में आठ बिस्वा जमीन को लेकर बेटे ने ईंट से सिर कूचकर पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पुलिस को सूचना दी कि बड़े भाई ने पिता को मार डाला है। पुलिस ने जांच की, तो सूचना देने वाला बेटा ही हत्यारोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। मृतक के बड़े बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भांड़ी गांव निवासी शिवनारायण दीक्षित (92) के पांच बेटों में गोपाल, सुनील, सोनू, दीपू और संदीप है। रविवार की भोर पहर करीब पांच बजे छोटे बेटे संदीप ने पिता से अपने हिस्से की आठ बिस्वा जमीन अपने नाम करने को कहा। पिता ने करने से मना किया और कहा कि हमारे मरने के बाद बच्चों में बराबर-बराबर जमीन मिल जाएगी। 
इससे आक्रोशित होकर संदीप ने पास पड़े ईंट से पिता के सिर पर कई वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपी संदीप ने पुलिस को बताया कि बड़े भाई सुनील ने पिता की हत्या कर दी है। कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। सूचना देने वाला बेटा ही हत्यारोपी निकलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। बड़े बेटे सुनील की तहरीर पर सबसे छोटे बेटे संदीप के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का लती है हत्यारोपी संदीप, पत्नी भी छोड़ कर चली गई
मृतक के बड़े बेटे सुनील ने बताया कि हत्यारोपी संदीप शराब का लती है। उसकी इसी आदत के चलते पत्नी भी छोड़ कर जा चुकी है। गोपाल दिल्ली में काम करता है। सोनू और दीपू लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करते हैं और वहीं रहते भी हैं। पिता की हत्या की सूचना पर सभी घर पहुंचे। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें