फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एपी फैनी कंपाउंड की जांच के लिए एसआईटी गठित, छह सदस्यों की टीम को डीसीपी सेंट्रल करेंगे लीड

Tue, 10 Sep 2024 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि एसआईटी की विवेचना का मुख्य रूप से पर्वेक्षण डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी करेंगे। सहायक पर्वेक्षण अधिकारी एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार और एसीपी कर्नलगंज तेज बहादुर सिंह होंगे।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी पर लगा बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फर्जी तरीके से बेची गई नजूल की एपी फैनी कंपाउंड मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। मामले की विवेचना पर डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी के साथ ही एडीसीपी और एसीपी कर्नलगंज भी नजर रखेंगे। कर्नलगंज थानाक्षेत्र के चुन्नीगंज स्थित एपी फैनी कंपांउड को लेकर प्रशासनिक जांच में जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ था।ईसाई ट्रस्ट बनाकर उनके अधिकृत हस्ताक्षर करने वालों ने जमीन अवैध तरीके से बेच दी थी। प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद करीब एक सप्ताह पहले सरकारी अभिलेखों में एपी फैनी कंपाउंड की जमीन को नजूल की संपत्ति के रूप में दर्ज कर लिया गया था।

विज्ञापन

इसके बाद सदर तहसील के लेखपाल विपिन कुमार की तहरीर पर मंगलवार को कर्नलगंज पुलिस ने सेंटव मार्क्स मिशन कंपाउंड अलीगढ़ रोड हाथरस निवासी मो. रेव जॉनसन टी जॉन, 387 बी सिटी साइड रेलवे कॉलोनी आगरा निवासी अनिल कुमार, भवन संख्या 49 मोहल्ला गंगापुर यशोदानगर निवासी अर्पित मिश्रा, एम ब्लॉक किदवईनगर निवासी दीपक कुमार और केडीए कॉलोनी गंगा विहार निवासी दुर्योधन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित सरकारी दस्तावेज बनाने, उनका प्रयोग करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की विवेचना कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव कर रहे हैं।

विज्ञापन

एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि एसआईटी की विवेचना का मुख्य रूप से पर्वेक्षण डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी करेंगे। सहायक पर्वेक्षण अधिकारी एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार और एसीपी कर्नलगंज तेज बहादुर सिंह होंगे। वहीं एसआईटी में सर्विलांस व टेक्नीकल टीम के काम का पर्वेक्षण डीसीपी अपराध आशीष श्रीवास्तव और मैनुअल इनपुट एडीसीपी अभि सूचना राजेश कुमार श्रीवास्तल मुहैया कराएंगे। मुख्य विवेचक कर्नलगंज थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव, सह विवेचक अतिरिक्त निरीक्षक दुर्गावती, चौकी प्रभारी रोडवेज बस अड्डा विशेष कुमार, चौकी प्रभारी ईदगाह अभिसार सिंह हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें