फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: नौ क्विंटल खोवा लदा लोडर पकड़ा गया, खाद्य विभाग ने नष्ट कराया

Thu, 21 Mar 2024 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज

सार

शुक्लागंज में दो क्विंटल खोवा संदिग्ध मिलने पर खाद्य विभाग ने नष्ट करा दिया। टीम ने पांच सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
जांच करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार नजदीक आने के साथ मिलावटी खोवा की बिक्री बढ़ गई है। गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने लोडर से लखनऊ ले जाया रहा लगभग नौ क्विंटल खोवा पकड़ा। मौके पर प्रारंभिक जांच में लगभग दो क्विंटल खोवा संदिग्ध मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। बाकी व्यापारियों को सौंप दिया गया। मिलावट की आशंका पर खोवा के पांच सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया।
विज्ञापन



हुआ यह कि कानपुर के लालबंगला निवासी एक व्यापारी ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि कानपुर से एक लोडर से नौ क्विंटल मिलावटी खोवा लखनऊ में खपाने के लिए शुक्लागंज के राजधानी मार्ग से होकर भेजा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने राजधानी मार्ग पर खोवा लदा लोडर को रोका और खाद्य विभाग को इसकी जानकारी दी। जिला सहायक खाद्य आयुक्त मंजूषा सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि कानपुर निवासी व्यापारी रंगीलाल, भगौती व दिनेश कुमार का लगभग नौ क्विंटल खोवा लोडर से लखनऊ भेजा जा रहा था। प्रारंभिक जांच में दो क्विंटल खोवा संदिग्ध मिलने पर नष्ट कराया गया। पांच सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया। इसकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। खाद्य अधिकारी ने बताया कि होली के चलते जिले भर में नकली खाद्य सामग्रियों को बेचने के वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मिलावटी पनीर व अन्य सामग्री भी धड़ल्ले से बिक रही
होली पर नगर में मिलावटी खोवा के साथ पनीर भी खपाया जा रहा है। इसके अलावा सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली अन्य खाद्य सामग्रियों की भी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। नगर के सहजनी तिराहा, मरहला चौराहा, पोनीरोड, बिंदानगर व अंबिकापुरम आदि मोहल्लों में मिलावटी खाद्य सामग्रियों को डंप करने के साथ ही उन्हें बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें