शार्प शूटर रिजवान का भाई गुलफाम कोर्ट के बाहर गवाहों और सुरक्षा में लगे सिपाही का वीडियो बनाने लगा। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। सिपाही ने गुलफाम को पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल ओपी राय मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मिले मोबाइल में गवाहों का वीडियो मिला। कोतवाल ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। ऋषभमणि ने बताया कि आरोपी उसकी भी हत्या करवाना चाहते हैं। इससे पूर्व भी कई बार वीडियो बनाया गया है। पुलिस से शिकायत कर चुका है।