कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इरफान को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने बताया कि दरोगा के खदेड़ने की बात गलत है। यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय हुआ हादसा है।
उन्होंने बताया कि जीटी रोड किनारे सब्जी लगाने वाले दुकानदारों को लाठी पटककर हटाया जा रहा था। सामान उठाने के दौरान युवक का तराजू रेलवे ट्रैक पर जा गिरा, जिसे उठाने के दौरान हादसा हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।