फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpal Yadav: शिवपाल बोले- रामराज्य के लिए भाजपा का अंत जरूरी, धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है समाज

Sat, 01 Apr 2023 09:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रामराज्य तभी आएगा जब भाजपा का अंत होगा। उन्होंने कहा कि यूपी की योगी सरकार किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए सबसे अधिक अहितकारी है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधकर कहा कि अन्याय करने वालों का हमेशा अंत हुआ है। अत्याचारी रावण का राम ने अंत किया था। अन्याय रूपी रावण का जब तक अंत नहीं होगा तब तक रामराज्य नहीं आएगा।

विज्ञापन

शनिवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव गीजा गांव मेले में पहुंचे। उन्होंने केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार को किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए सबसे अधिक अहितकारी बताया। कहा कि राम राज्य तभी आएगा जब समाजवाद होगा।
सपा महासचिव ने कहा कि राम और धर्म के नाम पर कैसे समाज को बांटा जा रहा है, इसे जनता भली भांति समझ रही है। वह भाजपा की इस नीति में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने बिजली-पानी का संकट गहरा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- अब जनता हो चुकी ह परेशान
आलू, गेहूं और धान की कीमत किसानों को नहीं मिल रही है। बेईमानी, भ्रष्टाचार के खिलाफ माहौल बनने लगा है। मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल का जिक्र कर शिवपाल ने कहा कि जनता से किया गया कोई वादा पूरा नहीं हुआ। अधिकारी रिश्वत लेने में जुटे हैं। अब जनता परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें