लखनऊ से फर्रुखाबाद जाते समय शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। शिवपाल यादव यहां कुछ मिनट रुके। उन्होंने चलो गांव की ओर अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं।
भाजपा ने जितने वादे जनता के साथ किए, वे सब झूठे साबित हो रहे हैं। बिजली, डीजल व पेट्रोल के दाम के साथ ही सूबे में भ्रष्टाचार का ग्राफ भी बढ़ा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवपाल सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष गुड्डी शाक्य, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष छिबरामऊ लोकेंद्र यादव, जिला सचिव साबिर खां, मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू, नजीम अली, सर्वेश यादव, आशीष यादव, बबलू यादव, ब्रजेश यादव मौजूद रहे।