फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का बड़ा बयान: बोले- सपा से गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए, अब अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार

Tue, 28 Sep 2021 02:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

पीएसपी इटावा में जसवंतनगर, इटावा और भरथना की तीनों सीटों के साथ-साथ औरैया की भी तीनों सीटें जीतेगी। 
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने कहा कि हमने सपा से गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार है। समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए हमारी पार्टी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


अगर सपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। बोले कि 11 अक्तूबर तक अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा। बताया कि 12 अक्तूबर से वृंदावन मथुरा से पीएसपी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा शुरू होगी। 

पीएसपी इटावा में जसवंतनगर, इटावा और भरथना की तीनों सीटों के साथ-साथ औरैया की भी तीनों सीटें जीतेगी। प्रसपा की सरकार बनने पर बीए पास छात्र छात्राओं को रोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। हर घर में एक बेटा और एक बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें