आरोप है कि तंत्रमंत्र से बेटी को प्रभाव में ले लिया। इसके बाद बेटी का घर भी छुड़वा दिया। उसे बहलाकर अपने साथ हरिद्वार के एक आश्रम ले गया। आरोप है कि दंपती ने जब आश्रम पहुंच बाबा से बेटी मांगी तो उन्हें दुत्कार कर भगा दिया गया। पूनम कपूर ने एडीसीपी महिला वाजी शुक्ला को अपराधिक रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं, जन सुनवाई में चकेरी में बुजुर्ग दंपती को घर से निकालने व कल्याणपुर में लापता बेटी को खोजने में पुलिस की लापरवाही की शिकायत समेत कुल 16 मामले आए। उन्होंने सभी मामलों में पुलिस अधिकारी को गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए।