फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आईआईटी वैज्ञानिक का दावा, 25 फरवरी के बाद देश में संक्रमित दस हजार से कम बचेंगे

Sat, 29 Jan 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के विश्लेषण के आधार पर दावा किया है कि 23 जनवरी को पीक आना था लेकिन दो दिन बाद 25 जनवरी को आया। अब 25 फरवरी के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 10 हजार से भी कम रह जाएगी।
विज्ञापन
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। देश में कोरोना का पीक 25 जनवरी को आ चुका है। अब संक्रमण की रफ्तार तेजी से नीचे गिरेगी और 25 फरवरी के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 10 हजार से भी कम रह जाएगी। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया है। 
विज्ञापन


प्रो. अग्रवाल ने कहा कि मॉडल के अनुसार, 23 जनवरी को पीक आना था लेकिन दो दिन बाद 25 जनवरी को आया। उन्होंने बताया कि नई रिपोर्ट के अनुसार पीक में देश में रोज करीब तीन लाख केस आए हैं। 

अब केसों की संख्या में कमी आ रही है। प्रो. अग्रवाल यूपी समेत सभी प्रदेशों का मॉडल बनाकर स्टडी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी में 19 जनवरी को पीक आ चुका है और केसों की संख्या कम हो रही है। 
विज्ञापन


कोरोना से दो की मौत, 234 संक्रमित
कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है लेकिन संक्रमित मरीजों में वायरल लोड बढ़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार को दो और मरीज़ों मरीज की मौत हो गई। कोरोना से अबतक 1915 मरीजों की मौत हो चुकी है। आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न मोहल्लों में जांच के दौरान शुक्रवार को 234 नए संक्रमित मिले।
Trending Videos
विज्ञापन

घाटमपुर निवासी कोरोना संक्रमित 57 वर्षीय महिला हैलट में भर्ती थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहीं पर कोरोना संक्रमित 60 वर्षीय वृद्ध की भी मौत हो गई है। हालांकि कोरोना पोर्टल पर रात तक मौत का आंकड़ा नोटिफाइड नहीं हुआ। 

हैलट की मेटरनिटी विंग में बने कोविड अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। हैलट में 32 संक्रमित भर्ती हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की जा रही जांच में आईआईटी में संक्रमितों के मलने का सिलसिला जारी रहा। 

हालांकि शहर में ओमिक्रॉन का कोई नया मामला नहीं मिला। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह बताया कि बीते 24 घंटे में 674 मरीजों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। सक्रिय मरीज अब 2832 रह गए हैं। 

कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीज चिह्नित किए पर सैंपल नहीं लिए
सीएमओ के दावे के अनुसार विशेष सर्विलांस अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में 887 टीमों ने 108711 घरों का सर्वे किया। कोरोना जैसे लक्षणों वाले दो व्यक्ति चिह्नित किए गए पर किसी की भी जांच के सैंपल नहीं लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 573 टीमों ने 49103 घरों का सर्वे किया गया, जिनमें कोरोना जैसे लक्षणों वाले 263 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया पर किसी का सैंपल नहीं लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें