फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा में अवैध खनन और किसानों की समस्या का मुद्दा, जानें विकास पर क्या बोले जालौनवासी

Fri, 19 Apr 2024 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज शुक्रवार को जालौन पहुंचा। सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों ने विकास और क्राइम समेत अन्य मुद्दों पर बात रखी। पढ़ें क्या बोले लोग?
विज्ञापन
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ की शुरुआत शुक्रवार को जालौन जिले से हुई। अमर उजाला की टीम ने सुबह-सुबह लोगों के साथ चुनावी मुद्दों को लेकर चाय पर चर्चा की। स्टेशन रोड पर मोहन चाय की दुकान पर हुई चर्चा में आम लोगों ने अपनी बात रखी।

विज्ञापन

आत्माराम फौजी ने कहा कि बुंदेलखंड से अरबों रुपए का खनन होता है, लेकिन इसके विकास की कोई बात नहीं करता है। सब अपने-अपने में लगे हुए हैं। वहीं, रविशंकर द्विवेदी  ने कहा कि इस वर्ष बुंदेलखंड में ओलावृष्टि से करोड़ों रुपए की क्षति हुई, लेकिन किसानों के मुद्दों पर किसी ने बात नहीं की।

Trending Videos

राम सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार डिजिटल की बात करती है, लेकिन यहां सब फर्जी तरीके से हो रहा है। संविधान खतरे में है। राजू पाठक ने कहा कि जिले की विकास के बारे में यहां की माननीय को सोचना चाहिए, जब जिले का विकास होगा...तभी देश का विकास होगा।



इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे

http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

कब-कहां होंगे कार्यक्रम
1. दोपहर एक बजे
युवाओं से बात
स्थान: दयानंद वैदिक महाविद्यालय, उरई।
2. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: टाउन हॉल उरई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें